Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) झारखंड ने वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। संगठन ने राज्यभर के मेडिकल विद्यार्थियों के नेतृत्व, शैक्षणिक विकास और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।
नई कार्यकारिणी में डॉ. अनुष्री बराल को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. राजा बाबू संगठन के राज्य महासचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
संगठन ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य (National Council Members) के रूप में डॉ. प्रतीक रंजन और आकांक्षा तिवारी का चयन किया है। इसके अलावा परिधा सिंह तथा डॉ. शुभम सागर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
संयुक्त सचिव के पद पर आदित्य कुमार, विशाल कुंवर सिंह, श्रुति गुप्ता और अनंत राज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के अनुसार, नवगठित टीम मेडिकल विद्यार्थियों के बीच छात्र सहभागिता को बढ़ावा देने, व्यावसायिक विकास, शैक्षणिक सहयोग, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए कार्य करेगी। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से कार्यकारिणी सदस्यों एवं कॉलेज प्रतिनिधियों को भी इस टीम में शामिल किया गया है।
IMA MSN झारखंड ने विश्वास जताया है कि नई नेतृत्व टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ राज्यभर के मेडिकल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी नेटवर्क के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


