पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक्शन, सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तानियों को 48 घंटे में इंडिया छोड़ने के आदेश

0
507

Jhar Media: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक समाप्त हुई. इस बैठक में पांच कड़े फैसले लिए गए. विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने बताया कि CCS की बैठक में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है. बैठक में तत्काल प्रभाव से सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है. वहीं, 48 घंटे में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है.

अटारी बॉर्डर पर चेकपोस्ट बंद

इसके अलावा अटारी बॉर्डर पर चेकपोस्ट बंद करने का निर्णय लिया गया है. वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं देने, पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद करने, हाई कमीशन से 5 सपोर्ट स्टाफ को हटाने, भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग बंद करने समेत अन्य फैसले मुख्य है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here