एसबीयू में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0
69

Ranchi : Sarala Birla University परिसर में मंगलवार को महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस का आयोजन किया गया। हर वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक Florence Nightingale की जयंती के अवसर पर यह दिवस विश्वभर में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनएआई झारखंड की राज्य सचिव सोनम सैमुएल, एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. डांडिन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता ने दीप प्रज्वलित कर तथा फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर सोनम सैमुएल ने नर्सिंग दिवस की थीम एवं नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, संघर्ष और नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा करते हुए नर्सों की सेवा भावना को प्रेरणादायी बताया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने भी नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम को प्रो. श्रीधर बी. डांडिन एवं डॉ. सुबानी बाड़ा ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा तथा संस्थान के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here