Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें, जेपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 342 सफल उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आप जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अक्षत बने टॉपर
जेपीएससी ने इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की घोषणा भी कर दी है। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि दूसरे स्थान पर अभय कजरू, तीसरे स्थान पर रवि रंडन कुमार, चौथे स्थान पर गौतम गौरव और पांचवें स्थान पर श्वेता ने यह रैंक हासिल की है।



