Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है. मृतक रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. रांची के सिविल सर्जन ने उसकी मौत की पुष्टि की है. डॉक्टरों के अनुसार, मरीज पहले से ही कई अन्य बीमारियों से पीड़ित था, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी रही. इलाज के दौरान उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया. इस बीच, राजधानी रांची में मंगलवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. देशभर में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.



