पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में ADDC के घर पर की गोलाबारी, अधिकारी की मौत

0
339

Kashmir: जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी है. इसी क्रम में शनिवार को पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलों में जम्मू-कश्मीर के अधिकारी अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”राजौरी से दुखद समाचार. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है. कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे. आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई. राजौरी शहर को निशाना बनाया गया. इसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई. इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

बताया जाता है कि सुबह करीब 5.30 बजे जब पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ तो थापा अपने घर में थे. धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले. इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए. इसके बाद पाकिस्तानी हमले में उनका कमरा भी निशाना बन गया. इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी इन हमलों में मौत हुआ है. उनमें एक बच्चा और एक महिला शामिल है. वहीं दूसरी ओर भारत भी इन हमलों का करारा जवाब दे रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here