फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने कराई सार्वजनिक परेड

0
163

Ranchi: रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक कासिफ उर्फ हंटर उर्फ राइडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला सामने आया. जांच में पता चला कि आरोपी ने बाइक को एक अन्य व्यक्ति के घर में छिपाकर रखा था. पुलिस ने पहले बाइक बरामद की, फिर आरोपी को गिरफ्तार किया.

जनता को संदेश देने के लिए पुलिस ने आरोपी को उसी फ्लाईओवर पर सार्वजनिक रूप से परेड करवाई. यह कदम उन युवाओं के लिए चेतावनी है जो सार्वजनिक सड़कों को स्टंट का अड्डा बना रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में उद्घाटन किए गए सिरम टोली फ्लाईओवर से जहां शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली है, वहीं कुछ युवाओं की लापरवाह हरकतें चिंता का विषय बन गई हैं.

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने और युवाओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. कार्रवाई के दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here