Bokaro: मुखिया सपना कुमारी लापता मामले में सस्पेंस खत्म हो गया है. दरअसल मुखिया सपना कुमारी को राँची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने राँची से बरामद कर लिया है. बोकारो के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की मुखिया सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थी. इसे लेकर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी.
युवाओं में है क्रेज
बता दें की सपना कुमारी के नाम सबसे कम उम्र की मुखिया होने का खिताब है. वो रिल्स बनाती हैं, और क्षेत्र में युवाओं के बीच इनका काफी क्रेज है, पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.


