Ranchi :झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना का इंतजार
अधिसूचना जारी होने के बाद अब तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों के जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण के बाद वे झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यभार संभालेंगे।
तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों के संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद पूरी की गई है।


