एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत, आखिरी बार खायी थी नूडल्स

0

Noida: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव का है. पुलिस को 17 अक्टूबर 2026 की सुबह परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिली. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

परिवार में होते थे झगड़े

मृतक परिवार के पड़ोसियों के मुताबिक, बच्चे सो रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतक की मां का परिवार से अक्सर झगड़ा होता था. वह कहती थी कि वह उन्हें यहां नहीं रहने देगी और सारी संपत्ति बेटी के नाम कर देगी.

बेटी के नाम की थी संपत्ति!

पड़ोसियों का दावा है कि वह पहले ही सारी संपत्ति बेटी के नाम कर चुकी थी और परिवार को घर छोड़ने के लिए कहती थी. उन्होंने बताया कि मेला देखकर घर लौटने पर मृतक की मां ने मैगी बनाई और सभी को खिलाई थी. पड़ोसियों ने कहा कि परिवार में हर दिन झगड़े होते थे और इस मामले में सख्त सजा मिलनी चाहिए.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here