रांची के धुर्वा सेक्टर-1 से दो बच्चे लापता, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

0
122

Ranchi: शहर के जगन्नाथपुर सेक्टर-1 इलाके से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी चिरंजीवी महतो का छह वर्षीय बेटा युवांश और 10 वर्षीय बच्ची रोशनी अचानक लापता हो गए हैं. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- हॉर्मुज में माइंस बिछा रहा था ईरान, US ने किया बड़ा हमला

इधर, पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत जगन्नाथपुर थाना से संपर्क करें. थाना की ओर से सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से बच्चों को जल्द सुरक्षित खोजने का प्रयास किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here