सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल

0
66
SOMNATH
तस्वीर (फाइल)

Jhar Media: पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के मौके पर पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के प्रांगण में आने वाले हैं. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा, रविवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया. वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें नियोजित रोड शो और जनसभा शामिल थी. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here