JEE एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के रजित गुप्ता बने देश के टॉपर

0
213

Ranchi: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया था. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस बार कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है. उनके साथ कोटा के चार अन्य छात्रों ने भी टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है, जिससे कोटा में खुशी का माहौल है.

रजित की इस सफलता के साथ कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री ने फिर एक बार साबित किया है कि वहां की तैयारी और मार्गदर्शन देश के टॉपर्स तैयार करने में सक्षम है. रिपोर्ट के अनुसार, रजित ने कक्षा 10वीं में 96.8% अंक प्राप्त किए थे. जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा 18 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 360 अंकों के दो पेपर (पेपर-1 और पेपर-2) शामिल थे. इस साल करीब 1.87 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

खास बात यह रही कि इस बार कटऑफ में लगभग 30% की गिरावट देखी गई—पिछले साल की तुलना में कटऑफ 109 से घटकर 76 रह गई है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब JoSAA काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 3 जून से 28 जुलाई तक छह चरणों में चलेगी. इसके जरिए छात्रों को देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 IIIT और 47 अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा. काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट 14 जून को जारी किया जाएगा.

रिजल्ट ऐसे चेक करें:

वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.

‘JEE Advanced Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें.

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here