साइबर ठग मो. आसिफ गिरफ्तार: डेढ़ करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

0
192

Ranchi: रांची की CID साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग मो. आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है. करीब 40 वर्षीय मो. आसिफ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के काजीवारा, कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक प्रोपराइटर स्टांप बरामद किया है.

मो. आसिफ पर आरोप है कि उसने करीब 1 करोड़ 53 लाख 83 हजार 118 रुपये की अवैध ऑनलाइन ठगी की है. वह लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर झांसे में लेकर कहता था कि कुछ ही समय में पांच से दस गुना तक रिटर्न मिलेगा. इसके बाद वह व्हाट्सऐप के जरिए उन्हें फर्जी लिंक भेजता और लिंक क्लिक करते ही उनके बैंक खातों से बड़ी रकम उड़ा लेता था.

एक पीड़ित व्यक्ति ने 20 मई को रांची CID में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पता चला कि IDFC बैंक के अकाउंट नंबर 67895372744 में मात्र तीन दिनों के भीतर 1 करोड़ 14 लाख 96 हजार 100 रुपये जमा किए गए थे. यह जानकारी मिलने पर साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मो. आसिफ को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ केरल, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना में कुल पांच शिकायतें दर्ज हैं, जो नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए सामने आईं. इस गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि कई अन्य ठगी के मामलों का भी पर्दाफाश हो सकेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here