मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां: फायदों के साथ जानिए किन हालातों में हो सकती हैं नुकसानदेह

0
223

New Delhi: आजकल आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है. लोग एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट से परेशान होकर प्राकृतिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां, जिसे “चमत्कारी पौधा” कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Moringa Oleifera है और यह पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है.

सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. संजय कुमार के अनुसार, मोरिंगा की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन A से भरपूर होती हैं. ये पाचन को सुधारती हैं, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देती हैं. साथ ही, आंखों की रोशनी बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी सहायक हैं. नियमित सेवन से याददाश्त में भी सुधार देखा गया है.

किन परिस्थितियों में न खाएं मोरिंगा की पत्तियां?
हालांकि मोरिंगा की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में इनका सेवन हानिकारक हो सकता है.

लिवर की समस्या वाले मरीज
जिन लोगों को फैटी लिवर, लिवर में सूजन, लिवर सिरोसिस या अन्य लिवर संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए. इन पत्तों में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे लिवर की कार्यक्षमता और भी अधिक प्रभावित हो सकती है.

दिल के मरीज
मोरिंगा का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करता है. यदि कोई पहले से ही बीपी की दवाएं ले रहा है, तो इन पत्तियों का सेवन उनके बीपी को असामान्य रूप से गिरा सकता है. इससे चक्कर आना, थकावट और हार्ट बीट में गिरावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

प्रेग्नेंसी में सेवन वर्जित
गर्भवती महिलाओं को मोरिंगा की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे अपच, दस्त और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं और मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

डायबिटीज के मरीज
मोरिंगा की पत्तियां ब्लड शुगर को तेजी से कम करती हैं. यदि डायबिटीज मरीज दवा के साथ इन पत्तियों का भी सेवन करते हैं, तो Hypoglycemia (अत्यधिक शुगर गिरना) का खतरा हो सकता है. मोरिंगा की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए अमृत समान हैं, लेकिन हर चीज की तरह इनका भी सीमित और समझदारी से उपयोग जरूरी है. यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं या दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इनका सेवन न करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here