डेढ़ साल का मासूम चाय बनाने में कर रहा था तंग, मां ने छुरी से किए कई वार

0
330

Gayaji : जिले में एक कलयुगी मां ने अपने ही डेढ़ साल के बच्चे का गला काटकर उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया है. जानकारी के अनुसार बच्चा मां को किचन में चाय बनाते हुए तंग कर रहा था, जिससे मां इतनी परेशान हो गई की छुरी से उसका गला कटा दिया.

घटना के बाद डेढ़ साल के मासूम को गंभीर हालत में एएनएमसीएच ले जाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा बार-बार किचन की ओर आ-जा रहा था. जिससे आरोपी मां ने तंग आकर आवेश में बच्चे की गर्दन पर छह बार छुरी से वार कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज पुलिस ने मां जूही कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जमुआवां गांव की है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here