एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही कई बार स्थगित

0
70

New Delhi: केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश कर दिया. विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह विधेयक सदन के पटल पर रखा.

बिल पेश किए जाने से पहले भी विपक्ष के विरोध के बीच सूचीबद्ध सरकारी कार्य निपटाए गए. हालांकि, विधेयक पेश होने के बाद इस पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी और सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते स्पीकर ने फिर से कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इस दौरान स्पीकर ने सरकार और विपक्ष से आपसी सहमति बनाने की अपील करते हुए कहा कि शाम 5 बजे से बिल पर चर्चा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा.

NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई टली

उधर, NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई नहीं हो सकी. आज हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से कोई वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई अगली तारीख तक स्थगित कर दी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here