रूसी महिला अपनी दो बेटियों के साथ गुफा में मिली, 2017 में ही खत्म हो गया था वीजा

0

Jhar Media: कर्नाटक के गोकर्ण में पुलिस ने रूसी नागरिक नीना कुनीना और उनकी दो बेटियों को रामतीर्थ पहाड़ी की चोटी पर एक खतरनाक गुफा में रहते हुए पाया. महिला की बेटियों की उम्र 4 और 6 साल है. रामतीर्थ पहाड़ी लैंडस्लाइड और वैषैले जीवों के लिए कुख्यात है.

गुफा में बेटियों के साथ रह रही थी महिला

आध्यात्मिक एकांत के लिए गोवा से गोकर्ण आई महिला

महिला ने बताया कि वह आध्यात्मिक एकांत के लिए गोवा से गोकर्ण आई थी. गुफा में तलाशी अभियान के दौरान महिला का पासपोर्ट और वीजा भी मिला जिससे पता चला कि महिला के वीजा की अवधि 2017 में ही समाप्त हो गई थी. अधिकारियों ने तीनों को कारवार के महिला स्वागत केंद्र में रखा है और निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here