Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है. CM हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
सीएम ने दी जानकारी
हेमंत सोरेन ने एक्स पर बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक एक्स हैंडल को असामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया. CM हेमंत सोरेन ने डीजीपी को जांच के निर्देश दिए हैं. अब पूरे मामले पर राजनीतिक पार्टियों भी आमने-सामने दिखाई पड़ रही हैं. इसे लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. वहीं सत्ता पक्ष ने सरकार का बचाव किया है.



