Ranchi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची में मोरहाबादी स्थिति उनके आवास लाया गया. जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है. इस मौके पर राज्य के तमाम दलों नेता- कार्यकर्ता उनके दर्शन को पहुंचे. वहीं बीजेपी के तमाम विधायक और नेता और कार्यकर्ता एक साथ शिबू सोरेन के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन दीया दिखाते हुए नजर आए.

इससे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इसके बाद एयरपोर्ट से हिनू, बिरसा चौक, डीबडीह, अरगोड़ा, हरमू, रातू रोड चौक होते हुए मोरहाबादी स्थित लाया गया. इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने गुरुजी शिबू सोरेन को अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि के तौर पर पुष्प वर्षा किये.

तस्वीर- हाथ जोड़ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते स्थानीय नागरिक





















































