हिजाब पीड़िता को मंत्री इरफान ने दिया नौकरी का ऑफर, बीजेपी ने खड़े किए सवाल

0
153

Ranchi: बिहार की डॉक्टर नुसरत प्रवीण को झारखंड में नौकरी देने के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है. भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने इस निर्णय का विरोध करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

भानु प्रताप शाही ने कहा कि बिहार से किसी व्यक्ति को बुलाकर झारखंड में नौकरी देने की घोषणा करना समझ से परे है. उन्होंने सवाल किया कि किस नियम और प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है. उनका कहना है कि झारखंड में बड़ी संख्या में योग्य और बेरोजगार युवा मौजूद हैं, ऐसे में बाहरी राज्य से लोगों को नौकरी देने की घोषणा राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here