Jhar Media: रील का क्रेज युवाओं में इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे दिखावे के लिए नैतिकता तक भूल चुके हैं. ऐसा ही एक मामला पलामू जिले में देखने को मिला, जहां रील बनाने के शौक ने युवक और युवती को क्राइम की दुनिया तक पहुंचा दिया. दरअसल, गाड़ी संख्या JH03AM1872 पर बैठ कर युवक और युवती हथियार प्रदर्शन करते दिखे. गाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय पलामू से रजिस्टर्ड है.
इसे पढ़ें- जज पति ने रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, गोड्डा फायरिंग मामले में तीन अरेस्ट
वायरल हुई थी तस्वीर
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर स्थानीय पत्रकार ने इस तस्वीर को विभागीय मंत्री दीपक बिरुवा को टैग कर दिया. इसके बाद मंत्री ने पलामू डीसी को कार्रवाई का आदेश दिया है. वहीं तस्वीर में दिखने वाले युवक और युवती को भी मंत्री ने नसीहत दी है.
इसे पढ़ें- BJP में ‘नबीन’ युग की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- मैं एक कार्यकर्ता, नितिन नबीन हैं मेरे बॉस


