Jhar Media: ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस गाने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने परफॉर्म किया है. इस गाने के बोल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर सरकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक्शन लिया है और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को गाने हटाने का निर्देश दिया है.
NHRC ने जारी किया नोटिस
आईएएनएस के मुताबिक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किए हैं. ये नोटिस उन आरोपों के संबंध में जारी किए गए हैं कि अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेजक बोल हैं, जो बच्चों की पहुंच में हैं.
सांसद कंगना रनौत ने भी जतायी आपत्ति
इस मामले पर आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हाल ही में रिलीज़ हुए इस गाने में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले बोल हैं, जो आम जनता के लिए, विशेष रूप से नाबालिगों के लिए अनुचित हैं. वहीं सांसद कंगना रनौत ने भी गाने के बोल पर सवाल खड़े किये हैं.


