मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत, गौ- रक्षकों के हंगामे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान

0
138

Mathura: थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया।

इसे पढ़ें– बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम, नीतीश करेंगे संबोधित

गौतस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। फरसा वाले बाबा अपने कुछ सेवकों के साथ बाइक से कथित गौतस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।

इलाके में तनाव, हाईवे पर जाम

बाबा की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- रांची नगर निगम को मिला नया उपमहापौर, नीरज कुमार 38 मतों से विजयी

प्रशासन और पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को संदिग्धों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here