झारखंड में 20 जुलाई तक मौसम रहेगा खराब, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

0
61
WEATHER
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi :झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 20 जुलाई तक गर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 17 और 18 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

कई जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों के खूंटी और गुमला जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद 18 जुलाई को लातेहार और चतरा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, सुरक्षित जगह पर शरण लेने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार 

इधर, राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here