अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शेफ निशांत चौबे ने सुदेश महतो को भेंट की अपनी पुस्तक “स्टे विद इंडस”

0
567

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेलिब्रिटी शेफ निशांत चौबे ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो से मुलाकात कर अपनी लिखी पुस्तक “स्टे विद इंडस” भेंट की. यह पुस्तक भारत में खान-पान और विभिन्न व्यंजनों के विकास पर केंद्रित है.

मिशेलीन स्टार से सम्मानित किये गए हैं निशांत

शेफ निशांत चौबे को मिशेलीन स्टार से सम्मानित किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी शेफ के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। वर्तमान में वे अमेरिका, बैंकॉक, टोक्यो और सिंगापुर के कई प्रतिष्ठित रेस्तरां से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के लिए विशेष मेनू क्यूरेट किया था. उनके इस योगदान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here