पाम संडे पर मसीही समुदाय में उत्साह, पवित्र सप्ताह की शुरुआत

0
150

Ranchi: आज खजूर रविवार (पाम संडे) के अवसर पर मसीही समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। पवित्र सप्ताह की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

राजधानी रांची स्थित मरियम चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां लेकर चर्च पहुंचे और प्रार्थना में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से जुलूस में भाग लिया और प्रभु की आराधना की।

इसे पढ़ें: JTET 2026: 21 अप्रैल से आवेदन, 10 साल बाद होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बताया कि पाम संडे Palm Sunday, Jesus Christ के येरुशलम प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन खजूर की डालियां लेकर जुलूस निकाला जाता है, जो शांति, आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

गिरजाघरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस दौरान Easter विजिल समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में BSEB ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, पुष्पांजलि और सबरीन बनी टॉपर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here