Mumbai: मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को बीते शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था.
शनिवार को अस्पताल में हुई थी भर्ती
इसे पढ़ें- इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा: अमेरिका–ईरान टकराव पर नहीं बनी सहमति
दुनियाभर के फैंस प्रार्थना कर रहे थे. मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें-जामताड़ा में स्ट्रॉबेरी खेती से बदलाव की मीठी कहानी, मुसर्रत खातून बनीं मिसाल
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है, उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है.
अबतक 12 हजार गाने गाए
उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.



