Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी स्थित स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है. पेपर लीक की सूचना पर राँची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. रांगामाटी मेन रोड से बाएं जाने वाले रास्ते मे डेढ़-दो किलोमीटर दूर पर स्कूल स्थित है.
इसे पढ़ें- नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
100 से अधिक युवा लिए गए हिरासत में
रांची पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो पुलिस को आते देख दो परीक्षार्थी भाग निकले, इसके बाद रांची पुलिस ने कुछ परीक्षार्थी को पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, चार लोगों को तमाड़ थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
वहीं 100 से अधिक युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, ये सभी उत्पाद सिपाही की परीक्षा देने पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें- इस्लामाबाद वार्ता बेनतीजा: अमेरिका–ईरान टकराव पर नहीं बनी सहमति



