नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में स्कूटी रैली, मेयर अरुणा शंकर हुईं शामिल 

0
71

Palamu: मेदिनीनगर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में आज विभिन्न महिला संगठनों द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के महापौर आवास से शुरू होकर छह मुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुए लता मंगेशकर चौक तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

रैली को महापौर अरुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वे स्वयं भी स्कूटी चलाते हुए रैली में शामिल हुईं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पूरे मार्ग में “नारी शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मबल को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसे “नारी तू नारायणी” की भावना को साकार करने वाला प्रयास बताया।

वहीं भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने इस अधिनियम को सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में युगांतरकारी कदम बताया।

रैली में शामिल महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी इसे महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे देश की महिलाओं को नई दिशा और आत्मविश्वास मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह स्कूटी रैली महिलाओं की एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक बनी, जिसने समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती से स्थापित किया।

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ में बड़ी कार्रवाई: गबन और लापरवाही के आरोप में शिक्षक बर्खास्त

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here