झारखंड में जैक ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, तीनों संकायों में बेटियों ने मारी बाजी

0
111

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट डिजी-लॉकर पोर्टल (results.digilocker.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं।

इसे पढ़ें – मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 95.27% परीक्षार्थी हुए सफल

इस वर्ष तीनों संकाय—कला, वाणिज्य और विज्ञान—में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खासकर आर्ट्स संकाय ने सबसे अधिक सफलता प्रतिशत दर्ज किया है, जिससे शिक्षा जगत में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

संकायवार परिणाम

* आर्ट्स: 96.14% छात्र सफल

* कॉमर्स: 93.37% छात्र सफल

* साइंस : 82.92% छात्र सफल

टॉपर्स की सूची

* आर्ट्स: राशिदा नाज – 489 अंक

* साइंस: छोटी कुमारी – 478 अंक

* कॉमर्स: स्वेता प्रसाद – 478 अंक

इसे पढ़ें – मंईयां सम्मान की लाभुकों को दोहरी खुशी, मिलेगी दो महीने की किस्त

जैक सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि इस बार डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके कारण बेहतर और समय पर परिणाम जारी करना संभव हो सका।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अब सफल छात्र अपने आगे की पढ़ाई और करियर की योजना बनाने में जुट गए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here