व्हाट्सएप पर खोला शादी का कार्ड, बैंक अकाउंट से उड़ गए 2.73 लाख 

0
96

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर साइबर ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

ताजा मामला हेहल इलाके का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप के जरिए बड़ी ठगी को अंजाम दिया। अपराधियों ने शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर मोबाइल हैक किया और बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए।

इसे पढ़ें – झारखंड में जैक ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, तीनों संकायों में बेटियों ने मारी बाजी

पीड़ित रामचंद्र ने साइबर क्राइम थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 30 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर एक शादी का कार्ड आया था। कार्ड खोलने के लिए जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 2 मई को उनके बैंक खाते से पांच बार में कुल 2.73 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।

रामचंद्र को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर पैसे निकासी के मैसेज आने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसे पढ़ें – मंईयां सम्मान की लाभुकों को दोहरी खुशी, मिलेगी दो महीने की किस्त

पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक, फाइल या डिजिटल कार्ड को बिना जांचे-परखे न खोलें। विशेष रूप से व्हाट्सएप पर आने वाले शादी कार्ड, ऑफर लिंक या किसी भी संदिग्ध मैसेज से दूरी बनाए रखें।

कैसे करें बचाव

* अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें

* मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट रखें

* बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें

* संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें

साइबर अपराधियों के इस नए तरीके ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here