NEET-2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला

0
92
फाइल तस्वीर

New Delhi: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के सामने आने के बाद लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में पेपर लीक के संकेत मिले हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।

शिक्षा विभाग और परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नई परीक्षा तिथि जारी की जाएगी।

इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें- तेलुगू फिल्मों के स्टार भरत कांत की सड़क दुर्घटना में मौत

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here