Patna: राजधानी पटना में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 15 लाख रुपये की घूस लेते भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के महाप्रबंधक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक समत तीन अन्य लोग शामिल हैं. तलाशी के दौरान उनके पास से 1.18 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं. सीबीआई की टीम इस मामले की तेजी से जांच कर रही है की इसमें और कौन कौन लोग शामिल हैं. सीबीआई की इस कार्रवाई से NHAI में हड़कंप है.


