प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो सगे भाई गिरफ्तार

0
56

Hazaribagh: सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच कर रही झारखंड CID को बड़ी सफलता मिली है। CID की टीम ने हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में छापेमारी कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल यादव और प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

पौता गांव में CID ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के दौरान CID को दोनों भाइयों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इसके बाद टीम ने पौता गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद CID की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों की इसमें क्या भूमिका रही है। पूछताछ के दौरान कथित परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

CID अधिकारियों की जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच के आधार पर इस मामले में और गिरफ्तारियां या अन्य कार्रवाई हो सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here