चतरा में थाना प्रभारी दंपति पर बच्ची को प्रताड़ित करने का आरोप, CWC ने कराया रेस्क्यू

0
99

Chatra: जिले की महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके पति एएसआई टीपू पर एक बच्ची से बाल मजदूरी कराने और उसके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को उनके पास से छुड़ाया।

एसपी ने की कार्रवाई 

मामले को गंभीरता से लेते हुए चतरा के एसपी अभिषेक नैथानी ने महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके पति एएसआई टीपू को निलंबित कर दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

वहीं, फिरदौस नाज और एएसआई टीपू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बच्ची को उसकी मां स्वयं उनके पास लेकर आई थी। बच्ची और उसकी मां की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने मदद करने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें- पूर्व सीएम रघुवर दास ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- झारखंड को बना दिया गया ‘लूटखंड’

घटना को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here