Ranchi : देशभर में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) आयोजित की जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची में इस परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
Also Read – सगी बहनों से दुष्कर्म, शादी समारोह में पहुंची थी दोनों
झारखंड पुलिस मुख्यालय इस हाई-प्रोफाइल परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की सीधे निगरानी कर रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता, पेपर लीक, फर्जी अभ्यर्थियों की एंट्री या अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और आसपास के इलाकों में पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा और खुफिया तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
Also Read – पीएम मोदी ने बनाया नया इतिहास, जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
झारखंड पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


