श्रावणी मेला : बासुकीनाथ टेंट सिटी में बेडशीट की जगह बिछा दिए ‘कफन’ के कपड़े

0
45

Dumka :श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ में कांवरियों के ठहरने के लिए बनाई गई टेंट सिटी का मंगलवार को उपायुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेड पर बिछाई गई बेडशीट की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

Also Read- 16 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, DGP के समक्ष डाले हथियार

निरीक्षण में पाया गया कि कई बेड पर मानक बेडशीट की जगह बेहद पतला सफेद कपड़ा बिछाया गया था, जो उपयोग के लिहाज से उपयुक्त नहीं था। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से आपत्ति जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया।

Also Read- अवैध धर्मांतरण रैकेट: आगरा से कोलकाता तक फैला था जाल, विदेशों से होती थी फंडिंग

उपायुक्त ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर गुणवत्ता की बेडशीट उपलब्ध कराने और सभी सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि श्रावणी मेला के दौरान टेंट सिटी में प्रतिदिन बेडशीट बदली जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here