रांची के आंदोलनरत छात्रों को राहुल गांधी ने दिया समर्थन, बीजेपी बोली- राजनीतिक नौटंकी कर रही कांग्रेस

0
55

Ranchi: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा. पूरे दिन आंदोलन स्थल पर कई गतिविधियां देखने को मिलीं.

इसी बीच आंदोलन को उस समय नया राजनीतिक आयाम मिला जब झारखंड कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की पहल पर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के डेलीगेट्स से फोन पर बातचीत कराई गई. बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है और कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है. फोन पर हुई बातचीत में आंदोलनकारी प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी के सामने अपनी प्रमुख मांगें और शर्तें रखीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार का हिस्सा है, इसलिए उनसे ज्यादा उम्मीदें हैं. प्रतिनिधियों ने यह सवाल भी उठाया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो क्या कांग्रेस अपना समर्थन वापस लेगी.

इसे पढ़ें-JPSC-JSSC आंदोलन: सरकार से बातचीत को तैयार हुए अभ्यर्थी, गतिरोध खत्म होने की बढ़ी उम्मीद

आदित्य साहू ने बताया कांग्रेस की नौटंकी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से फोन पर बातचीत करने को शर्मनाक और नाटकबाजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सीएम हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाहिए तो वह छात्रों पर दबाव बना रहे हैं. झारखंड में यह नाटकबाजी नहीं चलेगा. बीजेपी के दबाव में आकर राहुल गांधी बातचीत कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को पहले सीएम से बात करनी चाहिए थी और छात्रों की जो मांग है सीबीआई जांच की, सीएम पर दबाव डालकर छात्रों की यह मांग पूरी करने की दिशा में पहल करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार से छात्रहित में इतनी भी बात नहीं कर सकते और सीएम से यह मांग भी पूरी नहीं करवा सकते हैं तो उन्हें तत्काल सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर देनी चाहिए.

इसे पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, बोले- किसी अभ्यर्थी के साथ नहीं होगा अन्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here