अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जारी किया वीडियो संदेश, लाठीचार्ज की जांच की मांग

0
73

Ranchi: अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वे भूख हड़ताल के कारण शारीरिक कमजोरी और पीड़ा से गुजर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें– खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM का ‘उलगुलान’, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

देवेंद्र नाथ महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के प्रति आभार जताया. उन्होंने आंदोलन में छात्रों की भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्र अपने मुद्दों को लेकर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं.

लाठीचार्ज की घटना की निंदा

वीडियो संदेश में उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान हुई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की. महतो ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- रांची में लगातार बारिश, झारखंड के चार जिलों में वज्रपात का अलर्ट

अस्पताल से जारी इस वीडियो संदेश के बाद छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों और विधानसभा घेराव के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here