Ranchi: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी बैंकों के करीब 40 हजार बैंककर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। इसके बाद शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार तीन दिनों तक सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। ग्राहकों को नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, जल्द लेंगे शपथ



[…] आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक […]