Bhagalpur : करम पर्व की खुशियां सोमवार सुबह उस वक्त मातम में बदल गयीं, जब पोखर में स्नान करने गये छह बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. हादसा सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार में हुआ. मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं. सभी की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बतायी जा रही है.
करमा-धरमा पर्व के मौके पर गए थे स्नान करने
बताया गया कि करमा-धरमा पर्व के मौके पर बच्चे पोखर में स्नान करने गये थे. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गये. देखते ही देखते छह बच्चे गहरे पानी में डूब गये. हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी.


