नागोया एशियन गेम्स में भारत का जलवा, तीन गोल्ड समेत अबतक 27 पदकों पर जमाया कब्जा

0

Sports Desk: नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज (26 सितंबर) सातवां दिन है. आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, कबड्डी, हॉकी, फेंसिंग, बॉक्सिंग, स्क्वैश, तीरंदाजी, सेलिंग, सर्फिंग, बैडमिंटन जैसे खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं.

बेटियों ने किया कमाल

इसी कड़ी में कबड्डी में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड, ईरान को हराकर छाईं भारत की बेटियां, अनाहत सिंह ने सिल्वर पक्का किया. इससे पहले, एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे.

शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिन का गोल्ड मेडल दिलाया. मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला. इसके अलावा एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर पदक अपने नाम किया. महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बरानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया.

अबतक 27 पदकों पर कब्जा

वहीं टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया. बता दें की एशियन गेम्स में भारत ने अबतक तीन गोल्ड समेत 27 पदकों पर कब्जा जमाया है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here