Jhar Media: देशभर में दूध उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. दूध की नई कीमतें 12 नवंबर, गुरुवार से लागू हो गई हैं. इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा.
अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी
अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बुधवार को जारी बयान में दूध की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, 12 नवंबर से दूध के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है.
मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा
वहीं, मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने बताया कि दूध उत्पादन से जुड़ी इनपुट लागत और परिचालन खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी वजह से कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था.


