Patna: वक्फ बल पर जेडीयू के समर्थन के बाद अल्पसंख्यकों नेताओं की नाराजगी और पार्टी से लगातार हो रहे इस्तीफों के बाद पार्टी ने बड़ा कदम उठा लिया है. दरअसल JDU ने 12 बड़े अल्पसंख्यक नेताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया, और पार्टी का स्टैंड क्लियर किया.
इस दौरान जेडीयू ने अल्पसंख्यकों के बीच यह संदेश देने की कोशिश कि जो भ्रम फैला जा रहा है, वह गलत है. किसी भी स्थिति में नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों के साथ खड़े रहेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अल्पसंख्यक विधायक, विधान परिषद के सदस्य, सिया बोर्ड, सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के कई अल्पसंख्यक और वरिष्ठ नेता शामिल थे.
इससे पहले वक्फ बिल संसद से पास होने के बाद नीतीश कुमार जब मीडिया की नजरों में आए तो वे मंद मंद मुस्कुराते दिखे.



