मधेपुराः बीच सड़क पर पूर्व मुखियापति की गोली मारकर हत्या

0
373
हत्या

Madhepura: बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा सका है. इसी का परिणाम है कि आए दिन लोग कानून को हाथ में लेकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. नई घटना मधेपुरा जिले की है, जहां बीती रात अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति की हत्या कर दी.

मामला मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनामुखी का है. जहां बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी के पति संजय कुमार भगत उर्फ बमबम भगत की गोली मारकर हत्या कर दी. मुखिया पति के हत्या के बाद गुरुवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने सोनामुखी बाजार की सभी दुकानें बंद कर दीं और सड़कों को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है.

बताया जाता है कि बमबम कुछ लोगों के साथ सोनामुखी कचहरी के पास भुट्टा खा रहे थे. उसके बाद वह पास की पान दुकान पर पान खाने पहुंचे. इसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही रतवारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे और जांच में जुट गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here