चुटिया में स्कूल जा रही बच्ची अगवा, महज दो घंटे में पुलिस ने किया बरामद

0
333

Ranchi: शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में एक 11 साल बच्ची का अपहरण हो गया है. अपराधियों ने तीन चार राउंड फ़ायरिंग करते हुए बच्ची को अगवा कर लिया.जानकारी के अनुसार बच्ची ई रिक्शा से स्कूल जा रही थी.

पुलिस की सक्रियता से बच्ची बरामद

वहीं पुलिस को जैसे ही इसकी खबर लगी, तुरंत पुलिस हरकत में आ गई, और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश करने लग. इसके बाद परेशान होकर अपराधियों ने बच्ची को रामगढ़ जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए. वहीं पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर अपहरण के इस घटना का खुलासा कर दिया है, और बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here