New Delhi: भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे।
इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें-
सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल



