Durand Cup ट्रॉफी का शोकेस समारोह, 26 जुलाई से रांची में फुटबॉल का लगेगा कुंभ

0
37

Ranchi: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी शनिवार को राँची पहुंची।

Durand Cup का ट्राॅफी अनावरण

ट्रॉफी शोकेस समारोह का आयोजन 

दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में ट्रॉफी शोकेस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

छह शहरों में होंगे मैच

इस वर्ष डूरंड कप का 135वां संस्करण देश के छह शहरों में खेला जाएगा। राँची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त के बीच बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होंगे, देश के शीर्ष क्लबों के साथ सर्विसेज टीमों की भागीदारी टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here