धनबाद में 15 घंटे तक चली ED की रेड, कोयला कारोबारियों के ठिकानों से भारी कैश और दस्तावेज बरामद

0
314

Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शुक्रवार की सुबह बीसीसीएल के चर्चित ठेकेदार और बड़ा कोयला कारोबारी एलबी सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापामारी की, जो देर रात तक चली.

बीसीसीएल द्वारा विभिन्न प्रकार के टेंडर में हुई गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में हुई इस छापामारी के दौरान कुल 18 ठिकानों को शामिल किया गया था. इनमें धनबाद के दूसरे कोयला कारोबारी भी शामिल हैं.

सभी ठिकानें धनबाद और आसपास के क्षेत्र में हैं. छापेमारी के दौरान एक कोयला कारोबारी के घर से भारी कैश की बरामदगी हुई है.

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. ED की इस कार्रवाई के बाद कोयला कारोबारियों में हड़कंप है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here